logo logo-alt
Login
  • मुख्य पृष्ठ
  • परिचय
    • कवि कलम से
  • काव्य संकलन
    • उदय - एक नए युग का
  • यादें
    • बाल शोषण पर एकल नाटक
  • ब्लॉग
  • संपर्क करें
Book Cover Image

उदय - एक नए युग का

कविता संकलन

Pblishing.com
Amazon.in
Flipkart
Snapdeal

"उदय - एक नए युग का" एक कविता संकलन है जिसमें जीवन के विभिन्न पहलुओं, देश प्रेम एवं सामाजिक मुद्दों पर कविताएँ लिखी गई हैं। कविताएँ भावनाओं की सरल, सहज एवं प्रभावशाली अभिव्यक्ति होती हैं। यह न केवल पाठक मन को मंत्रमुग्ध कर देती हैं अपितु पाठक को वांछित कर्म करते हेतु उत्साहित भी करती हैं। प्रस्तुत काव्य संकलन की कविताओं के माध्यम से कवि लोगों के भीतर सोई पड़ी चेतना का आवाह्न करता है। इस काव्य संकलन की कविताएँ जहाँ एक ओर पाठक को प्रेरणा से भर देती हैं वही दूसरी ओर अनकहे सामाजिक मुद्दों के प्रति पाठक की अंतरात्मा को झकझोरती हैं। प्रस्तुत कविताएँ युवा वर्ग को देश के प्रति सजग एवं कर्मशील बनने हेतु प्रेरित करती हैं एवं उसके साथ ही मानव जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए पाठक मन की भावनाओं को छूने का प्रयास करती हैं। कवि का विश्वास है कि कहीं न कहीं पाठक स्वयं को इन कविताओं से जुड़ा हुआ पाएगा। प्रस्तुत कविताएँ मात्र कवि मन की अभिव्यक्ति नहीं हैं अपितु समाज में बदलाव लाने हेतु एक प्रयास हैं। कविताओं में प्रयुक्त एक-एक शब्द समाज के बदलाव एवं मानव सभ्यता के पुनुरुत्थान को समर्पित है।

Uday - Ek Nae Yug Ka (उदय - एक नए युग का)
संपर्क करें
परिचय - विवेक तड़ियाल

हिंदी कविताओं, कहानियों एवं उपन्यासों में विशेष रूचि रखने वाले विवेक तड़ियाल मातृभाषा हिंदी के साहित्य मंच के नवोदित कवि एवं रचनाकार हैं। उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से उपकरण अभियांत्रिकी में स्वर्ण पदक प्राप्त विवेक तड़ियाल एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार) में तकनीकी अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय ऋषिकेश व रायवाला से पूरी करने के पश्चात उन्होंने देहरादून प्रौद्योगिकी संस्थान से अभियांत्रिकी की पढाई पूरी की। विवेक तड़ियाल का मत है कि साहित्य समाज की संपत्ति है एवं रचनाकारों की कलम से निकलने वाली रचनाएँ समाज की आवश्यकता हैं।

Facebook Page Updates
Vivek Tariyal's Kaavyashala
Twitter Updates
Tweets by vivektariyal

Copyrights © 2017 All Rights Reserved.